हरिद्वार: राजा गार्डन के पास महेंद्र विहार कॉलोनी में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
हरिद्वार के राजा गार्डन के पास अब महेंद्र विहार कॉलोनी में भी जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों की यह चहलकदमी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह सवेरे यह झुंड कॉलोनी में घुसा और वहां खड़ी ई रिक्शा को भी तोड़ दिया। मगर विभाग इन्हे आबादी में घुसने से नहीं रोक पा रहा है।