सरिया: बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने विधानसभा में कोनर नहर का मामला उठाया
Suriya, Giridih | Mar 27, 2025 बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने गुरुवार को झारखंड विधान सभा में कोनार नहर का मामला गुरुवार को उठाया। विधायक श्री महतो ने सदन से कोनार नहर सिंचाई परियोजना के संदर्भ में अपने बात रखते हुए कहा कि कोनार नहर सिंचाई परियोजना किसानों सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण योजना है जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाई है।