सरिया: बगोदर विधायक ने भाजपा रांची ग्रामीण के जिला महामंत्री अनिल महतो की हत्या पर जताया शोक
Suriya, Giridih | Mar 26, 2025 रांची में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा रांची ग्रामीण के जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर को बुधवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की दुखद खबर पाकर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो बुधवार शाम नौ बजे रिम्स पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।