सरिया: बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने विधानसभा में उठाई कुम्हार जाति के उत्थान के लिए माटी कला बोर्ड बनाने की मांग
Suriya, Giridih | Mar 25, 2025 बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने मंगलवार को कुम्हार जाति की उत्थान विकास एवं संवर्धन के लिए माटी कला बोर्ड की गठन करने की मांग विधान में उठाया।उन्होने कहा कि झारखंड राज्य में कुम्हार प्रजापति जाति की अच्छी खासी आबादी है।जिसका मुख्य पेशा मिट्टी का बर्तन बनाकर बेचना है और इसी पेशे से इनका जीवन यापन होता है ।