बारुन: सोननगर में रत्न गौरव सम्मान समारोह का आयोजन, सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
बारुण के एम.एस. कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी, सोननगर में 'रत्न गौरव सम्मान' समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कोचिंग संचालक कुंदन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।