देहरादून: मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम कार्यालय में कहा- निगम की ओर से सोलर प्लांट लगाए जाएंगे
नगर निगम देहरादून अब राजधानी की गलियों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना पर काम कर रहा है। इस योजना के तहत लगभग 5 हजार 500 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे शहर की एक लाख से अधिक स्ट्रीट लाइटें सौर ऊर्जा से संचालित हो सकेंगी।