मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद हंगामा, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Aug 31, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के ए-ब्लॉक में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और वहां मौजूद महिलाओं व बच्चों के साथ अभद्रता की। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर हंगामा हो गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।