कामडारा: होम डिलीवरी के नाम पर गैस उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली, जांच के आदेश
Kamdara, Gumla | Jun 18, 2026 प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर होम डिलीवरी के नाम पर प्रति सिलेंडर 30 रुपये अतिरिक्त वसूलने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि निर्धारित कीमत चुकाने के बावजूद उनसे अतिरिक्त राशि ली जा रही है। विरोध करने पर एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी शुल्क अनिवार्य बताते हुए स्वयं एजेंसी से सिलेंडर ले जाने की बात कही जाती है।