उच्चैन: नगला कल्याण: छोटे गाँव से देश का शहद हब बनकर उभरा
उच्चैन का छोटा गाँव नगला कल्याण अब शहद उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की 80% आबादी मधुमक्खी पालन से जुड़ी है। साल 1998 में सीताराम गुप्ता ने 20 डिब्बों से शुरुआत की थी, आज संख्या 10,000 से अधिक है। गाँव का शहद देश के 20 से अधिक राज्यों में बिक रहा है। सालाना टर्नओवर लगभग 5 करोड़ रुपए है।