मोहम्मदगंज: बेगमपुरा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लटपौरी पंचायत के बेगमपुरा गांव निवासी लाल मोहन पासवान का 24 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार की वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई। अनुज लटपौरी पंचायत सचिवालय के पास खेत में गाय चरा रहा था। दोपहर के समय अचानक तेज बारिश शुरू हुई और इसी दौरान बिजली गिरने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।