पिछोर: पिछोर के बल्देपुर जुंगीपुर फायरिंग रेंज में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर जब्त
पिछोर में प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।गुरुवार शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बल्देपुर-जुंगीपुर फायरिंग रेंज क्षेत्र में दबिश दी। बताया जा रहा है संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अवैध रेत उत्खनन में लगे 12 ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गए।