भोरे: लामीचौर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
भोरे प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लामीचौर के प्रांगण में बुधवार को दीक्षांत सह वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।