भरनो: अम्लीया गांव में जंगली हाथी ने फसलों को तबाह किया, मुआवजे की मांग
Bharno, Gumla | Dec 27, 2024 भरनो प्रखंड के अमलीया में एक जंगली हाथी ने वन समिति के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह के खेत में लगे आलू,फ्रेंचबिन व आलू की फसल को और सोमरा उरांव के खेत में लगे गोभी के फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया।बता दें कि वन समिति के पूर्व अध्यक्ष रहे जगजीवन सिंह के घर को भी हाथियों ने कई बार क्षतिग्रस्त कर चुके हैं,साथ ही एक बार जगजीवन सिंह को भी घायल कर चुके हैं।