कर्वी: चित्रकूट भरतकूप में ओवरलोड डंपर रोकने पर एआरटीओ और ड्राइवर के बीच नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भरतकूप थाना क्षेत्र में एआरटीओ चित्रकूट विवेक शुक्ला और ओवरलोड डंपर ड्राइवर के बीच जमकर बहस हो गई। मामला तब गरमाया जब एआरटीओ ने ओवरलोड गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस पर ड्राइवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े बड़े लोगों की गाड़ियां नहीं रोकी जातीं, सिर्फ गरीबों की गाड़ियां पकड़ी जाती हैं.