मोहनपुर: पानी टंकी के पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टोटो चालक ने मारा धक्का, बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र में किया गया इलाज
पानी टंकी के समीप पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टोटो चालक ने धक्का मार दिया जिसे इलाज के लिए बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर बुधवार दोपहर 2:30 बजे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई घटना के संबंध में मुजफ्फरपुर नवगछिया गांव निवासी किशन कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बाबा मंदिर पूजा करने आए थे और वहां से लौट रहे थे तभी यह घटना हुई।