मेरठ: लोहिया नगर के अलीबाग में बच्चे को थप्पड़ मारने के विरोध में दो पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट, महिलाएं समेत चार घायल
Meerut, Meerut | May 22, 2026 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित अलीबाग कॉलोनी में बच्चे को थप्पड़ मारने के विरोध को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। घटना में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है