खुरई: संत रविदास वार्ड में बीएससी कृषि विज्ञान के छात्र पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Feb 17, 2025 सोमवार रात लगभग 9 बजे खुरई के संत रविदास वार्ड पुराने जनपद चौराहे पर एक BSC कृषि विज्ञान के 19 वर्षीय छात्र को बदमाश द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया। जिसे खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता ने बताया कि उसके बेटा रूपेश अहिरवार ललितपुर में पढ़ाई कर रहा है छुट्टियों में घर आया था चौराहे पर शराब के नशे में यशवंत अहिरवार ने चाकू मार दिया।