नैनवां: बूंदी: नैनवा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी चुराई, थाने में मामला दर्ज
Nainwa, Bundi | Mar 3, 2025 नैनवा उपखंड क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने किराने की केबिन का ताला तोड़कर वहां रखी हुई नगदी चुरा ली। इसके बाद पीड़ित प्रताप नारायण ने नैनवा थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट सौपी है। थाना अधिकारी ने बताया कि दुकानदार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है