नैनवां: उपखंड कार्यालय पर खानपुरा व टोंपा के ग्रामीणों का धरना 24वें दिन भी रहा जारी, उपखंड कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन
Nainwa, Bundi | Mar 2, 2025 नैनवा खंड के राजस्व गांव खानपुरा व टोंपा को नैनवा नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में दोनों गांव के ग्रामीणों द्वारा उपखंड कार्यालय नैनवा पर दिया जा रहा धरना प्रदर्शन 24 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा कर दोनों गांव को नगर पालिका में शामिल नहीं करने की मांग करते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की।