नैनवां: धाकड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मई को 108 गांव की माडलकला में हुई बैठक में लिया गया निर्णय
Nainwa, Bundi | Mar 2, 2025 अखिल नागरचाल धाकड़ महासभा की 108 गांव की बैठक मांडलकला सरोवर स्थित भगवान धणीधर मंदिर में आयोजित हुई।108 गांव के अध्यक्ष रमेश घाकड की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी ने सामूहिक रूप से 8 मई 2025 को पांडुला गांव में सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया वही सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।