नैनवां: चार-पांच व्यक्तियों की जेब तराशी करने के आरोपी चोर को करवर पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार, ₹6200 बरामद
Nainwa, Bundi | Mar 1, 2025 25 फरवरी को कारवार में आयोजित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यक्रम में चार-पांच लोगों की जेब काटने के आरोपी को करवर थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में ही कोटा कुन्हाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। करवर थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजय पुत्र हीरालाल को कोटा कुन्हाड़ी से गिरफ्तार किया है। जिससे 6200 रुपये बरामद किए हैं।