जयपुर: राजस्थान में गुरुवार से मिलेगी गर्मी से राहत, 12 जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
Jaipur, Jaipur | Jun 11, 2026 राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।