अनूपपुर: ग्राम पंचायत हर्री में खेतों में आग का कहर, सैकड़ों गेहूं की पूलियां जलकर राख, फायर ब्रिगेड देर से पहुंची
ग्राम पंचायत हर्री में गुरुवार को अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही देर में राख हो गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली और खेतों में रखी गेहूं की पूलियां जलकर खाक हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान अनुज राठौर के 1 से 1.5 एकड़ खेत में रखी 100–200 पूलियां पूरी तरह जल गईं ।