बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल बना हुआ है। विजयी घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और मेहनतकश कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है। बेलागंज सीट पर राजद और जदयू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली