जखनिया: गाजीपुर में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 11 गोवंश के साथ पिकअप बरामद, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सादात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किए हैं और एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर एक टाटा पिकअप में गोवंश ले जाए जा रहे हैं।