कायमगंज: गांव प्रह्लादपुर संतोषपुर के पास ईको कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, स्थानीय लोगों ने ईको कार को पकड़ा
शमशाबाद के गांव प्रह्लादपुर संतोषपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध राधेश्याम राजपूत गांव के ही पास अपने खेत पर झोपड़ी डालकर रहते हैं। शनिवार की सुबह में खेत के किनारे पड़ी झोपड़ी के पास खड़े थे। बताया गया इस दौरान तेज रफ्तार ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल हो गए।परिवार के लोग टक्कर मारने वाली कार से ही लेकर वृद्ध को लोहिया अस्पताल लेकर पहुँचे।वहाँ मौत हो गई।