गभाना: गभाना में पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
गभाना में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत पुलिस टीम ने रविवार को सुबह 11 बजे से महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। कस्बे के आंबेडकर चौक पर पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों व साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी जानकारी दी।