रामानुजगंज: तेंदूपत्ता के अवैध परिवहन पर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 19 मोटरसाइकिलें जब्त
रामानुजगंज मंगलवार रघुनाथनगर तेंदूपत्ता के अवैध संग्रहण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्त के दौरान वन परिक्षेत्र धमनी से 11 और रघुनाथनगर से 8 मोटरसाइकिलों सहित कुल 19 वाहनों को जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि तेंदूपत्ता दूसरे राज्यों से अवैध रूप से लाया जा रहा था