बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी के कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में धनसोई थाना क्षेत्र के दुल्फा पंचायत के खोचरिहां में छापेमारी की गई। टीम में मानव बल महेन्द्र सिंह, मिर्जा सिंह, अजय कुमार शामिल थे। जेई ने लोगों से नियमित रूप से बिल भुगतान करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अवैध विद्युत खपत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।