बरेली: उर्स से पहले 'सुरक्षा कवच', आसमान में ड्रोन, शहर 3 सुपर जोन में सील, प्रशासन फुल एक्शन में
24-25 अप्रैल के उर्स-ए-ताजुश्शरिया से पहले बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर को 3 सुपर जोन, 5 जोन और 13 सेक्टरों में बांटकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन से आसमान से निगरानी हो रही है, एंट्री प्वाइंट्स पर सख्त चेकिंग जारी है, ताकि लाखों की भीड़ के बीच आयोजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।