कांके: चांदनी चौक के पास ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया, कई वाहन चालकों की हुई जांच
Kanke, Ranchi | Jun 23, 2026 चांदनी चौक के पास सोमवार की रात करीब दस बजे ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन चालकों की जांच की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है।