बिहार: परबलपुर के कटहरी बीघा गांव में बिजली के करंट से एक व्यक्ति झुलसे ,इलाज के लिए लाया गया मॉडल अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jun 13, 2026 परबलपुर थानां क्षेत्र के कटहरी बीघा गांव में एक व्यक्ति बिजली के करंट लगने से झुलस गए। व्यक्ति कटहरी बीघा गांव निवासी सीताराम प्रसाद का पुत्र वीरमणि कुमार है। वीरमणि कुमार के पिता ने बताया कि मिट्टी भराई का काम चल रहा था ट्रैक्टर के डाला मिट्टी को उलटने के लिए ऊपर किया तो 11 हजार वोल्ट के तार में टच कर गया जिससे वीरमणि कुमार को करंट लगा और झुलस गए है।