मिर्ज़ापुर: कमलापुर में इमली के विवाद में विपक्षियों ने बुजुर्ग समेत तीन लोगों को टंगारी और लाठी-डंडे से किया घायल
लालगंज थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में इमली के विवाद में विपक्षियों ने टंगारी और लाठी डंडे से बुजुर्ग समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी लल्लू ने बताया कि इमली के पेड़ का आधा हिस्सा विपक्षी और दूसरा हिस्सा मेरे परिवार की महिलाएं बिनने पर राजी हुई थी। इमली के विवाद में विपक्षी घर में घुसकर हमला कर दिए।