राजगढ़: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पाटरीकलां में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर रविवार को दोपहर 3:00 बजे करीब अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी और पुलिस प्रशासन के द्वारा पाटरीकलां गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं एवं ग्रामीणों को तंबाकू, शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एसडीओपी अरविंद सिंह राठौड़ आरआई उर्मिला चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।