चांदपुर: चांदपुर में नूरपुर मार्ग पर हीरादाई नर्सिंग होम के बाहर से सफाई कर्मचारी की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद
रविवार की सांय करीब 4:00 चांदपुर के नूरपुर मार्ग स्थित हीरदाई नर्सिंग होम के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गांव ढाकी निवासी मोहित कुमार नर्सिंग होम में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात है।बाईक नर्सिंग होम के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया था।वहा से बाईक चोरी कर ली गई।नर्सिंग होम मे लगे सीसीटीवी मे घटना कैद हो गई।