बेतिया: लखौरा गांव की नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी, जीएमसीएच में पोस्टमार्टम
कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। यह घटना 9 जुलाई, बुधवार शाम करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर 10 जुलाई, गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया।