कांके: जेएमएम कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जेएमएम महासचिव ने बताया जेएमएम ने बैद्यनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2026 जेएमएम कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि जेएमएम ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम 8 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। साथ ही कहा कि बैद्यनाथ राम एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं, जिनकी झारखंड की राजनीति में मजबूत पहचान और लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है।