रामपुर: दिलपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 1 पक्ष के 11 लोगों ने दूसरे पक्ष के 2 बच्चों समेत 4 लोगों को पीटा
Rampur, Rampur | Feb 10, 2025 दिलपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 1पक्ष के 11 लोगों ने दूसरे पक्ष के दो बच्चों समेत चार लोगों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो घायलों को मेडिकल वास्ते जिला अस्पताल भेजा है। घटना सोमवार की सुबह 10:30 बजे की है। घायल के एक साथी ने बताया कि हमारे दो लोगों को भेजा है मेडिकल के लिए दो बच्चे भी घायल हुए हैं थाना अजीमनगर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।