रामपुर: सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ आधार अनुश्रवण समिति की बैठक की
Rampur, Rampur | Feb 10, 2025 सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने आधार नामांकन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समस्त स्टॉक होल्डर को निर्देशित किया कि समस्त आधार नामांकन मशीनों को चालू कराते हुये पूर्ण क्षमता से आधार बनाया जाए।