डुमरा: सीतामढ़ी में बाल श्रम उन्मूलन पर जिला टास्क फोर्स की बैठक, डीएम बोले– हर विमुक्त बच्चे को शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता
सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि बाल श्रम से मुक्त कराए गए सभी बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए और उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि वह दोबारा बाल श्रम की और न लौटे।