चैनपुर: झारखंड में ट्रेजरी घोटाला रघुवर दास के समय हुआ, गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी ने राज्य सरकार पर लगाया निराधार आरोप
गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा झारखंड सरकार पर लगाया गया आरोप निराधार हैं। भाजपा सरकार के पाप को झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर डालने की कोशिश कर रहे हैं। झारखंड में ट्रेजरी घोटाला रघुवर दास के समय का है जिसे वर्तमान सरकार ने पकड़ा और लोगों के बीच लाने का काम किया है।अपनी सरकार पर आरोप लगता हुआ देखकर सत्येन्द्र नाथ तिवारी तिलमिला गए हैं।