सिधौली: सरायन नदी के पानी में डूबने से सिधौली क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जनपद के सिधौली इलाके के आलदातपुर गांव में रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी के लिए घर से गया था, वापस न आने पर परिवार ने तलाश की तो मृतक का शव सरायन नदी में पड़ा हुआ मिला था। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है परिवार में मातम का माहौल है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।