नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई #वीडियो
#viral
दिल्ली। हादसे में बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी को CATS एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, सुबह 9:45 बजे मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी थी, जहां तीन लोग फंस गए थे। DFS की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद CATS एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद रहकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग पर काबू पा लि�
Parliament Street, New Delhi | Jun 3, 2026