पूरनपुर: शेरपुर कला के आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला वार्ड नंबर 1 निवासी दानिश पुत्र नसीम खान (22 वर्ष) का शव बुधवार सुबह गांव के ही एक आम के बाग में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला,शव को लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।