सांगानेर: जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना पुलिस ने रात में पिकअप गाड़ी से भैंस चोरी के मामले में गैंग के एक शातिर बदमाश को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने रात्रि के समय पिकअप गाड़ी से भैंस चोरी करने के मामले में गैंग के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।आरोपी फरीद मोहम्मद पुत्र इकबाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बगरू थाना इलाके में भी चोरी की वारदात करना कबूल किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।