जैतहरी: “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत फुटहा तालाब में सफाई अभियान, नगर परिषद जैतहरी की पहल
नगर परिषद जैतहरी द्वारा शासन के निर्देशानुसार “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 स्थित फुटहा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाब परिसर में साफ-सफाई कर गंदगी एवं कचरे को हटाया गया,अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना है। नगर परिषद ने आमजन से भी अपील की है कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें,