राजातालाब: ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का भव्य स्वागत किया गया
ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का हुआ भव्य स्वागत सेवापुरी। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार सुबह लगभग 07 बजे परिषदीय विद्यालयों के खुलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सेवापुरी विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले दिन विद्यालय पहुंचे बच्चों का शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया।