बाजार समिति अवस्थित मतगणना स्थल का एसपी मनीष ने रविवार की शाम 5:00 बजे निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बिंदुबार जायाजा लिया. उन्होंने कहा कि मतगणना 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इससे पहले ईवीएम की सुरक्षा बहुत ही आवश्यक है. उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की जाएगी. मतगणना स्थल पर आने जाने वालों को जांच किया जाएगा.