कर्वी: चित्रकूट में 8 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी का दौरा, जनसभा के साथ करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे चित्रकूट पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कई सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया कि सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, पेयजल और चिकित्सा सहित सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।