बलौदाबाज़ार: जिले में पीडीएस के तहत अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, जिले के लिए 24 किलोलीटर का आबंटन जारी
बलौदाबाजार,7 अप्रैल 2026/ शाम 5 बजे जानकारी अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है।प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से जिले के लिये 24 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्र